हलैना | ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम रोजगार सहायक लक्ष्मीदेवी ने नरेगा कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें 29 श्रमिक अनुपस्थित मिले। ग्राम रोजगार सहायक ने बताया कि हलैना ग्राम पंचायत में नरेगा योजना के अंतर्गत ग्रेवल सड़क मरम्मत कार्य पर 103 श्रमिकों की मस्टररोल जारी है। दोपहर को कार्य पर लगे 2 मैटों से मस्टररोल लेकर श्रमिकों की उपस्थिति ली तो 103 में से 74 श्रमिक मौके पर मिले। अन्य 29 श्रमिकों की अनुपस्थिति लगा दी गई। ग्राम रोजगार सहायक ने मौके पर ही मैटों को 5 - 5 श्रमिकों के समूह बनाकर निर्धारित कार्य कराने व जॉब कार्डों के अपडेशन की जानकारी दी। साथ ही श्रमिक लगाकर पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।