पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे के लिए जूते लेने जा रही मां को कार ने मारी टक्कर, मौत

बेटे के लिए जूते लेने जा रही मां को कार ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलैना | जयपुर हाईवे स्थित गांव तिलचवी पर कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व भानजा घायल हो गए। मृतका के भतीजे की 18 अप्रैल को शादी है जिसकी बारात में जाने के लिए मृतका अपने पुत्र के लिए नए जूते खरीदने पैदल ही हलैना आ रही थी। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। तिलचवी निवासी 40 वर्षीया तारा प|ी रामसिंह जाटव, उसका 13 वर्षीय पुत्र अंकित व उच्चैन निवासी भानजा विवेक पुत्र सोहनसिंह जाटव पैदल आ रहे थे। तभी जयपुर की तरफ जा रही कार ने तीनों में टक्कर मार दी। तारा की मौके पर मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...