पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करते 2 सरकारी कर्मी पकड़े

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करते 2 सरकारी कर्मी पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर हाईवे स्थित झालाटाला पर प्रदीप होटल के निकट एक दुकान संचालक से 4 हजार रुपए की अवैध वसूली कर भाग रहे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे जिनके एक कार सहित अवैध वसूली के 3 हजार रुपए बरामद किए गए है। आरोपियों में 2 सरकारी कर्मचारी हैं।

गांव झालाटाला पर पलवल निवासी दीपक मल्लाह एक दुकान में यूपी टैक्स आरटीओ से संबंधित कार्य करता है। रविवार शाम को सफेद रंग की शिफ्ट कार में सवार 4 युवक उसकी दुकान पर आए जिन्होंने स्वयं को इनकम टैक्स का आदमी बताते हुए दीपक से कहा कि तुम गलत काम करते है। कितने टैक्स की पर्ची काटी है बताओ। इस बीच दुकान में से लेपटॉप व चार्जर उठाकर कार में रख लिए। इससे पीड़ित दीपक डर गया। उसने 4 हजार रुपए दे दिए, इस पर लेपटॉप वापस कर दिया। पीड़ित को कुछ शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद नाकाबंदी कर कार सहित 3 युवकों को डहरा मोड पर पकड़ लिया गया। वहीं एक युवक भाग गया। पकड़े गए आरोपी अजयसिंह निवासी बादीपुर थाना जुरहरा, करतार सिंह निवासी खूंटकी थाना कामां व नरेन्द्र फौजदार निवासी खोरी थाना डीग हाल लक्ष्मीनगर मथुरा गेट भरतपुर है। इनमें करतार गुर्जर ने स्वयं को भरतपुर आगार रोडवेज में परिचालक व अजयसिंह जाट ने स्वयं को सूचना प्रसारण विभाग सवाई माधोपुर में एमटीएस के पद पर कार्यरत बताया है। इनका चौथा साथी विश्वेंद्र जाट निवासी कृष्णा नगर भरतपुर का बताया गया है।

हलैना. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

खबरें और भी हैं...