पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हलैना में बेकाबू ट्रोला ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हलैना में बेकाबू ट्रोला ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पर एक ट्रोला ने सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बाजार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भरतपुर आरबीएम में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड पर आसपास के 50 गांव के लोग आने जाने के लिए उपयोग करते हैं। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे लोग जयपुर, भरतपुर व अन्य जगह जाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। वहीं हलैना निवासी 27 वर्षीय परमेन्द्र उर्फ देवो पुत्र श्यामसिंह जाट और 26 वर्षीय बुद्धराज उर्फ छोटू पुत्र शेरसिंह जाट अपने ट्रैक्टर ट्राली से खेत पर जा रहे थे। जबकि गोविन्दपुरा निवासी 35 वर्षीया रेखा प|ी बच्चू माली सड़क पार कर रही थी। इस बीच जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रोला ने फोरलेन के डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रोला करीब 25 फीट तक ट्रैक्टर को घसीट ले गया। इससे ट्रैक्टर सवार परमेन्द्र उर्फ देवो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुद्धराज उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। चपेट में आने से रेखा भी घायल हो गई। दोनों घायलों को भरतपुर रैफर किया गया है।

सरकारी जमीन पर निजी दुकानदार लेते किराया : बस स्टैंड पर एनएचएआई की सीमा से बाहर पक्की दुकानें बनी हुई है लेकिन इन दुकानों के आगे एनएचएआई की जमीन पर 50 से अिधक ढकेल खड़ी कर फल व जूस बेचने का धंधा चलता है। इनसे पक्की दुकान वाले इसलिए किराया वसूलते है कि ढकेल उनकी दुकानों के सामने लगती है।

हलैना. ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को देखते लोग।

इससे पहले ऐसे ही हो चुके तीन हादसे

बस स्टैंड पर ढकेलें खड़ी होने के कारण इससे पहले 3 हादसे हो चुके हैं। इसमें हलैना निवासी महेश खटीक, मीना जाटव सहित खेरली गुर्जर के युवक की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस व प्रशासन ने पूर्व के हादसों से कोई सबक नहीं लिया है।

भास्कर संवाददाता | हलैना

बस स्टैंड पर एक ट्रोला ने सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बाजार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भरतपुर आरबीएम में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड पर आसपास के 50 गांव के लोग आने जाने के लिए उपयोग करते हैं। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे लोग जयपुर, भरतपुर व अन्य जगह जाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। वहीं हलैना निवासी 27 वर्षीय परमेन्द्र उर्फ देवो पुत्र श्यामसिंह जाट और 26 वर्षीय बुद्धराज उर्फ छोटू पुत्र शेरसिंह जाट अपने ट्रैक्टर ट्राली से खेत पर जा रहे थे। जबकि गोविन्दपुरा निवासी 35 वर्षीया रेखा प|ी बच्चू माली सड़क पार कर रही थी। इस बीच जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रोला ने फोरलेन के डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रोला करीब 25 फीट तक ट्रैक्टर को घसीट ले गया। इससे ट्रैक्टर सवार परमेन्द्र उर्फ देवो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुद्धराज उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। चपेट में आने से रेखा भी घायल हो गई। दोनों घायलों को भरतपुर रैफर किया गया है।

सरकारी जमीन पर निजी दुकानदार लेते किराया : बस स्टैंड पर एनएचएआई की सीमा से बाहर पक्की दुकानें बनी हुई है लेकिन इन दुकानों के आगे एनएचएआई की जमीन पर 50 से अिधक ढकेल खड़ी कर फल व जूस बेचने का धंधा चलता है। इनसे पक्की दुकान वाले इसलिए किराया वसूलते है कि ढकेल उनकी दुकानों के सामने लगती है।

खबरें और भी हैं...