भीलवाड़ा | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चितौडग़ढ़ की चार दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को जयपुर रवाना होंगी। वे शाम 5:30 बजे चित्तौड़ से हमीरगढ़ हवाई पट्टी आएंगी। यहां से स्टेट प्लेन से जयपुर जाएंगी। वे रविवार को जयपुर से विशेष विमान से हमीरगढ़ हवाई पट्टी आकर चित्तौड़ गईं थीं।