हमीरगढ़ |हवाई पट्टी के पास शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग से चारा जल गया। पांच दमकलों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी भारत रावत ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे हमीरगढ़ हवाई पट्टी के पास आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। हवाई पट्टी के पास दोनों तरफ चारे में आग की लपटें उठ रही थी। देखते ही देखते आग करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। दो दमकल संगम स्पिनर्स, एक नितिन स्पिनर्स, एक ग्रोथ सेंटर व एक दमकल नगर परिषद से बुलाई गई। पांच दमकलों ने करीब दो-दो फेरे कर आग पर काबू पाया। आग से हवाई पट्टी के पास चारा व लकड़ियां जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।