पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनास नदी से दो एलएनटी मशीनें जब्त

बनास नदी से दो एलएनटी मशीनें जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरगढ़ | कोर्ट की रोक के बावजूद बनास नदी से बजरी दोहन करने पर हमीरगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को दो एलएनटी मशीनों को जब्त किया। थाना प्रभारी भारत रावत ने बताया की सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने सूचना दी की स्वरूपगंज से बराठिया मार्ग पर बनास नदी में एलएनटी मशीनों से बजरी का दोहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों चालक मशीनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मशीनों को जब्त कर माईनिंग वालों के सुपुर्द कर दी।

खबरें और भी हैं...