पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी जानकारी

पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरगढ़ | ईको पार्क पर्यटन विकास के विशेष पैकेज के लिए मुख्य विशेषाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तथा निदेशक पर्यटन जयपुर द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए मुख्य वन संरक्षक अजमेर ने भीलवाड़ा वन विभाग से वस्तुस्थिति का प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

सहायक वन संरक्षक सुचेक गौड़ ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चितौडग़ढ़ जिले के दौरे के दौरान हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर पर्यावरण प्रेमियों ने हमीरगढ़ ईको पार्क के विकास के लिए विशेष पैकेज की स्वीकृति का 15 सूत्रीय प्रस्ताव दिया था। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, विधायक बालूराम चौधरी व सांसद सुभाष बहेडिया ने भी पत्र लिखकर मांग का समर्थन किया। उपवन संरक्षक एचएस हापावत ने बताया कि हमीरगढ़ ईको पार्क राजस्थान के ईको पार्क में सर्वाधिक राजस्व देने वाला एवं मेवाड़ में सर्वाधिक चिंकारा हिरण का प्रमुख आश्रय स्थल है।

खबरें और भी हैं...