हमीरगढ़ | धरती पर अधर्म का बोलबाला बढ़ता है तो धर्म की रक्षा के लिए प्रभु का अवतार होता है। इसलिए भगवान श्रीराम का अवतार हुआ। यह बात रविवार को हमीरगढ़ क्षेत्र के सादी गांव स्थित नीमड़ी वाले सगस मंदिर में चल रहे 9 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के तहत संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन स्वामी सुदर्शनाचार्य वृदांवन ने कही। यज्ञाचार्य पंडित रविशंकर आचार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक व शाम 5 बजे से 7 बजे तक आहुतियां दिला रहे हैं। इस मौके पर प्रतिमा स्थापना भी की गई। पुजारी धनराज शर्मा, खुमान सिंह, केदारमल सोमानी, साडास सरपंच संजय वैष्णव, अनिल भट्ट, रमेश भट्ट, गोपाल सुवालका, मुकेश छीपा, उदयलाल जाट, नारायण जाट, नारायण तेली आदि मौजूद थे।