धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो
भीलवाड़ा | चमन चौराहा पुलिस चौकी के पास रहने वाले बाबू खान शोरगर ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में उसे मोबाइल पर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की है। पत्र में शोरगर ने बताया कि गत दिनों उसने हमीरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें एक-दो लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं किए जाने से वह मोबाइल पर धमका रहा है। 11 अप्रैल को भी उसने दोपहर करीब दो बजे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी।