16 से 21 अप्रैल तक होने वाली वाहनों की पासिंग रद्द
हमीरपुर | हमीरपुर में 16 से 21 व 27 अप्रैल को होने वाली वाहनों की पासिंग प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। आरटीओ प्रभात चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वाहन मालिकों को सूचित किया जाता है कि अब बड़सर में पासिंग 26 और टेस्ट 27 अप्रैल को होंगे। जबकि हमीरपुर में 28 अप्रैल को वाहनों की पासिंग होंगी।