पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन टीबी के मरीजों ने बीच में छोड़ दी दवाई, उनसे करवाएंगे पूरा कोर्स

जिन टीबी के मरीजों ने बीच में छोड़ दी दवाई, उनसे करवाएंगे पूरा कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिन मरीजों ने क्षयरोग की दवा को बीच में छोड़ दिया है और वह विभाग की नजर में इस बीमारी से ठीक नहीं हुए हैं उन्हें विभाग के कर्मचारी ढूंढ कर लाएंगे और दवा का कोर्स पूरा करने को प्रेरित कर करेंगेे। शुक्रवार को यहां समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. सवित्री कटवाल ने की। यही नहीं विभाग के कर्मचारी मरीजों के घरों का भी दौरा कर मरीजों को बीमारी के प्रति जहां जागरूक कर उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचा कर उपचार शुरू करवाने को कहा जाएगा। वहीं मरीजों को प्रॉपर फाॅलोअप भी किया जाएगा। डॉ. कटवाल ने बताया कि 2020 तक जिले को क्षयरोग मुक्त करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके जिला क्षयरोग नियंत्रक कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले के मरीजों को दवा देने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जो भी मरीज इस बीमारी की गिरफ्त में हो तो समय पर उसका उपचार शुरू किया जा सके। कार्यशाला में जिला सूचना एवं जन शिक्षा अधिकारी सतीश शुक्ला, डॉ. अशोक कौशल, हेतराम कालिया, डॉ. आरके अग्निहोत्री, एसके गौत्तम, मधु पठानिया, शम्मी, किशोरी लाल, अनिल सहित कई अधिकारी और कार्यक्रम कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...