पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिहाला में स्वच्छता अभियान के तहत युवाओं ने की बावड़ी की सफाई

रिहाला में स्वच्छता अभियान के तहत युवाओं ने की बावड़ी की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | स्वच्छता अभियान के तहत डिडवीं-टिक्कर पंचायत के रिहाला गांव में स्थित बावड़ी की युवाओं ने सफाई की। युवा संजय कुमार ने बताया कि यह बावड़ी काफी वर्षों से गाद से भरी हुई थी। गर्मियों के मद्देजनर युवाओं ने एक बैठक कर इस बावड़ी को संवारने का निश्चय किया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में इलाके में पानी की कमी हो जाती है, जिस कारण इस पुरानी बावड़ी की सफाई की गई। इसके साफ होने से अब गर्मियों में लोग यहां पानी ले जा कर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस अभियान में कुलदीप चंद, अजय कुमार, अनुराग व राकेश कुमार ने भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं...