डाइट में दो प्रिंसिपलों की लड़ाई की खमियाजा भुगतना रहा है अकाउंटेंट
हमीरपुर | गौना करौर स्थित डाइट संस्थान हमीरपुर के दो प्रिंसिपलों के बीच कुर्सी संभालने को लेकर उपजा विवाद फिलहाल थाम तो नहीं, लेकिन इस खींचतान की लड़ाई का खमियाजा संस्थान के अकाउंट को भुगतना पड़ गया है। ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 12 अप्रैल को सुनाई के दौरान प्रिंसिपल जगदीश कौशल को 15 मार्च 2018 को मिले स्टे को मान्य कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनाई 24 अप्रैल को होगी। लेकिन जगदीश कौशल ने 13 अप्रैल को डाइट में पहुंचकर अकाउंटेंट को 67 आइसीटी स्कूलों को 22-22 हजार की राशि शिमला से आए प्रिंसिपल राजेंद्र पाल के माध्यम से जारी करवाने को लेकर जबाव तलब कर लिया है। क्योंकि हाईकोर्ट में एक हफ्ता पहले हुई सुनाई के दौरान इस मामले में स्टेटस-को के आदेश देते हुए केस को ट्रिब्यूनल को कोर्ट को सुनाई के लिए हाईकोर्ट ने भेज दिया था। जिसके बाद प्रिंसिपल जगदीश कौशल और राजेंद्र पाल दोनों ही यहां मौजूद थे। लेकिन राजेंद्र पाल ने अपना अलग हाजिरी रजिस्टर लगाकर यहां डयूटी देनी शुरू की थी। अब ट्रिब्यूनल कोर्ट ने साफ कर दिया, स्टेटस-को 15 मार्च 2018 का मान्य है। जिसमें जगदीश को राहत मिली है।