बलदेव राज चुने गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान
भोरंज | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ हमीरपुर के चुनाव संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सिंह खाची की अध्यक्षता में हुए। जिसमें जिला प्रधान बलदेव राज और महासचिव उत्तम चंद को चुना गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपप्रधान दुनी चंद, महासचिव मोहन लाल कश्यप, मुख्य सलाहकार कृष्ण लाल ठाकुर, एनजीओ हमीरपुर के जिलाध्यक्ष अरविंद मोदगिल, शहरी इकाई प्रधान तिलक राज शर्मा ने विशेष अतिथियों के रूप में शिरकत की। वरिष्ठ उपप्रधान शीला देवी, उपप्रधान परमजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जीत राम, सचिव कपिल शर्मा को चुना गया है।