तंग करने व रास्ता उखाड़ने पर ग्रामीणों ने एसपी और एडीसी से लगाई गुहार
हमीरपुर | ग्रामीणों को लगातार तंग करने और गांव के रास्ते को उखाड़ कर आवाजाही में दिक्कतें खड़ी करने को लेकर परेशान लंबलू के ग्रामीणों ने एडीसी र| गौतम और एसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का एक आदमी उन्हें बेवजह कई चीजों को लेकर तंग कर रहा है और अब समस्या काफी बढ़ चुकी है। अगर प्रशासन ने जल्द उसके खिलाफ कारर्रवाई नहीं की तो फिर किसी भी अनहोनी के लिए वही जिम्मेदार होगा। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस सारे मामले की जांच करके जो भी जरूरी कदम होंगे, वह उठाए जाएंगे।