पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की आमदनी दोगुनी हो, इसके लिए चलाई कई योजनाएं : नरेंद्र ठाकुर

किसानों की आमदनी दोगुनी हो, इसके लिए चलाई कई योजनाएं : नरेंद्र ठाकुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि व पशुपालन में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर रही है। यह बात विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बीपीएल कृषक बकरी पालन योजना के तहत हमीरपुर के बायपास के नजदीक आयोजित वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। ठाकुर ने कहा कि कृषि पैदावार में बढ़ोतरी हो और किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो इसके लिए कई योजनाएं आरंभ की गई हैं।

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए भी प्रदेश में गो-सदन चलाने वाले स्वयंसेवी संगठनों को पचास लाख की सहायता राशि प्रदान करने की योजना तैयार की गई है, इसके साथ ही गो सदन चलाने के लिए गैर सरकारी संगठनों को प्रेरित करने के लिए भी अभियान आरंभ किया गया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुशील शर्मा ने बताया कि बीपीएल कृषक बकरी पालन योजना के तहत गरीब परिवारों को उपदान पर सिरोही नस्ल की बकरियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यह बकरियां राज्यस्थान जिला के अजमेर और नागौर जिलों से मंगवाई गई हैं। इस नस्ल की विशेषता है कि यह 48 डिग्री से लेकर शून्य डिग्री तक जीवित रहती हैं और यह हिमाचल की जलवायु के हिसाब से उत्तम हैं। उन्होंने बताया कि यह बकरियां एक बार में दो से चार बच्चे देती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को 1100 बकरियां बांटी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि डिपो धारकों व सहकारी सभाओं के विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष बात रखी जाएगी ताकि विक्रेताओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर लोगों को संबोधित करते हुए।

खबरें और भी हैं...