होमगार्ड जवानों ने संवारा शहीद स्मारक मृदुल पार्क
हमीरपुर | होमगार्ड जवानों ने कंपनी कमांडर अशोक कुमार रांगड़ा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहीद स्मारक मृदुल पार्क में सफाई की। उन्होंने कूड़े-कचरे को नजदीकी कूड़ादान में डाल कर जलाया। इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि इस पार्क को भविष्य में होमगार्ड द्वारा इसे गोद लिया जाएगा। हर सप्ताह इसकी साफ-सफाई व देख-रेख कंपनी कमांडर कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस अभियान में रवि कुमार, सपन कुमार, राकेश व सुनील आदि मौजूद थे।