हिमाचल दिवस पर आईपीएच मंत्री फहराएंगे तिरंगा : एडीसी
हमीरपुर | जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह गत वर्ष की तरह इस बार भी बाल सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में मनाया जाएगा। समारोह में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। यह बात एडीसी रतन गौतम ने शुक्रवार को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के प्रबंधों के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते कही। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पुरुष व महिला पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।