पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे एक साल से लगे हैं पेड़ों की जड़ों के ढेर

सड़क किनारे एक साल से लगे हैं पेड़ों की जड़ों के ढेर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पक्का भरो से हीरानगर की तरफ से गुजर रहे एनएच-70 को चौड़ा करने के लिए एक साल पहले किनारों से काटे गए पेड़ों की जड़ें वहीं पर पड़ी हुई है। इन्हें कटवा कर इसे उठाने का काम आज तक नहीं किया है। पीडब्ल्यूडी ने भी शहर के हथली खड्ड के पास पेड़ों का कटान किया था, लेकिन मोड़ों पर अभी भी इनकी जड़ें वैसी ही । न इन जड़ों को उखाड़ने के लिए कुछ किया जा रहा है और न ही जो उखाड़ कर रखी गई हैं उन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया पूरी हो रही है। लिहाजा लकड़ी वहीं सड़ रही है।

हीरा नगर एनएच पर एक साल पहले सड़क को चौड़ा करने का काम किया गया, इसके रास्ते में जो भी पेड़ आए, उन्हें काटा और फिर बाद में जड़ों सहित उखाड़ा गया। सारे पेड़ चीड़ के हैं, लेकिन इन जड़ों को साथ के साथ नहीं उठाया गया। बड़े-बड़े आकार की जड़ें वहीं पर एक किनारों पर पड़ी हुई है। अब इन्हें न तो नीलाम किया जा रहा है और न ही हटाने का काम हो रहा है। हथली खड्ड के पास भी पीडब्ल्यूडी ने मोड़ पर कुछ पेड़ों को काटा था, लेकिन सफेदे के इन पेड़ों की जड़ों को नहीं निकाला गया। अब हालत यह है कि इन जड़ों के ऊपर दोबारा से पेड़ की टहनियां उगनी शुरू हो गई है। पेड़ों को कटाने का काम संबंधित विभागों द्वारा प्राइवेट ठेकेदार से करवाया जाता है, लेकिन इन्हें उठाने के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही।

सड़क के िकनारे पर साल भर से लगा पड़ा है काटे गए पेड़ों की जड़ों का ढेर।

मोड पर जिन पेड़ों को काटा है, उनकी जड़ों को जेसीबी लगा कर निकाल कर वहां से हटा दिया जाएगा। ज्यादातर जगहों पर साथ के साथ ही जड़ों को हटा दिया जाता है। देवराज भाटिया, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी डिवीजन, हमीरपुर।

खबरें और भी हैं...