आग लगने पर कैसे बुझाएं, स्कूली छात्रों को बताया
हमीरपुर | अग्निशमन केंद्र की ओर से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। शनिवार को एसडीएम अरिंदम चौधरी ने अग्निशमन वाहनों को क्यू सहित हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन केंद्र से शहर की ओर इस संकल्प के साथ रवाना किया। इस योजना के तहत लोगों को आग से होने वाले नुकसान से जागरूक किया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत हर दिन होने की जाने वाली गतिविधियों से लोगों और स्कूली बच्चों को आग से होने वाले नुकसान को कम करने और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।