पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजड़ौहर में ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

बजड़ौहर में ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवाहदेवी | इलाके के बजड़ौह में ओपन जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। शहीद पुरुषोत्तम जीवन मैमोरियल क्लब बजड़ौह द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोट लांगसा पंचायत की पूर्व प्रधान कमलेश कुमारी व पूर्व उपप्रधान पं. वेदप्रकाश गर्ग ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान राजकुमार ने की। उन्होंने बताया कि विजेता टीम काे 11,000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...