महिला ने लगाया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
नादौन | जोल सप्पड़ के सनकड़ गांव की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पीड़िता प्रीति ठाकुर ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते हैं। शिकायत हमीरपुर थाना में दर्ज करवाई है जिसे नादौन क्षेत्र का मामला होने पर वहां भेजा है। कार्यकारी एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।