बेटियां संस्कारों के साथ हिमाचल के इतिहास को सहेजकर रखें: नीना
गर्ल्ज मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में रविवार को हिमाचल-डे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल नीना ठाकुर ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। हिंदी प्रवक्ता जगवीर चंदेल ने हिमाचल के इतिहास, गठन और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी, स्टूडेंट्स ने भाषण दिए। वहीं, प्रिंसिपल नीना ठाकुर ने सभी स्टूडेंट्स को संस्कारों के साथ हिमाचल के इतिहास को सहेजकर रखने, वर्तमान के साथ अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने और जीवन में हमें सदगुणों को अपनाकर देश हित में अागे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इतिहास गवाह है कि जो लोग अपने इतिहास को भुला देते, उनका नाम लेने वाला भी कोई नहीं होता है। इस मौके पर जगवीर चंदेल, किरण शर्मा, आशा पटियाल, सपना शर्मा, राजेश कुमार, दिनेश शर्मा, हरीश शर्मा, सुदर्शना, ललिता, रेणु, शम्मी, महिमा, सीमा शामा मौजूद थे।