जाम हुआ आम, लोग हो रहे परेशान
जाहू | सुलगवान चौक पर जाम लगना हुआ आम हो गया है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुलिस विभाग जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने में असफल रहा है। आए दिन वाहनों के जाम से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों के साथ राहगीर बेहद परेशान हैं। यहां जाहू से हमीरपुर वाया मुंडखर, जाहू से सरकाघाट वाया भरेड़ी व जाहू से बस्सी वाया बाहन्वीं सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। सामान खरीदने वाले लोग वाहनों को भरेड़ी की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे अन्य वाहनों के आने- जाने से यहां पर जाम लगना आम बात हो गई है।