हमीरपुर के 250 से ज्यादा युवाओं की हुई स्किल ट्रेनिंग
हमीरपुर | यहां टाउन हॉल में रविवार को स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने शिरकत करते हुए इस मौके युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए। इसका आयोजन स्वयंसेवी संस्था प्रयास के प्रयासों से वोडाफोन फाउंडेशन की और से किया गया। इसका उद्देश्य प्रयास 250से भी ज़्यादा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और रोज़गार पाने के अवसर पर उन्हें सर्टिफिकेट व अवॉर्ड देकर उनका मनोबल बढ़ाना था। हमीरपुर के बेरोजगार युवाओं को बेहतर आजीविका विकल्प प्रदान करने के लिए पिछले वर्ष एक पायलट परियोजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार क्षमता और मूल कार्य क्षमता कौशल प्रशिक्षण मॉडल के माध्यम से कारोबारी दुनिया से परिचय कराया और उनके संपर्क बढ़ाने में मदद की। सांसद ने कहा कि आज के समय में युवाओं का सशक्तिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये एक ऐसा समय है जब हम एक नया भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो ऐसे में युवाओं की भागीदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।