पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरेंद्र शर्मा को मिली जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की कमान

सुरेंद्र शर्मा को मिली जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की कमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान सुरेंद्र शर्मा को सौंपी है। पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश रावत ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए इस नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सर्वसम्मति से जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को बनाया गया। महासचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीव ठाकुर को बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र भगवान, सचिव अशोक ठाकुर, बलबीर, सुरेंद्र व सुमित शर्मा, तकनीकी कमेटी का चेयरमैन विपिन चंदेल को बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुरेश कश्यप को सौंपी गई।

खबरें और भी हैं...