प्रवासी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज
हमीरपुर | दोसड़का इलाके में एक प्रवासी ने अपने क्वार्टर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक पप्पू (35) बिहार के चकला गांव का रहने वाला था और वह दोसड़का में अपने भाई के साथ रहता था। सोमवार सुबह उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जब काफी देर तक बंद कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।