ग्रुप इंस्ट्रक्टर का परिणाम घोषित, वेबसाइट पर देखें
हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षाओं के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कमीशन के सचिव जितेंद्र कंवर ने बताया कि इसमें 8 उम्मीदवार पास हुए हैं। परिणाम कमीशन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।