पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही रात में टौणीदेवी इलाके में चार दुकानों के टूटे ताले, कई जगह हुईं एक साथ चोरियां

एक ही रात में टौणीदेवी इलाके में चार दुकानों के टूटे ताले, कई जगह हुईं एक साथ चोरियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टौणीदेवी इलाके में एक ही रात में सिलसिलेवार चार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने सनसनी फैला दी है। इन वारदातों में एक के बाद एक इलाका बदल कर की जा रही चोरियों से दुकानदारों और आम लोगों में डर का माहौल है। किसी भी मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, एक मामले में लोगों ने ही चोरी करते हुए एक चोर को दबोच कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी मामला पकड़ा नहीं गया है।

चार दुकानों के टूटे ताले : टौणीदेवी इलाके में रविवार रात चार जगहों पर दुकानों के ताले टूटने की घटना सामने आई हैं। इनमें टौणीदेवी मंदिर के ठीक सामने स्थित तिलक बहल के कपड़े की दुकान से चोर करीब दो लाख के कपड़े और 6000 रुपए की नकदी उड़ा कर ले गए हैं। तिलकराज ने रविवार दिन को ही कपड़े का नया स्टॉक दुकान में लगाया था और रात को इस स्टॉक से महंगे सूट और साढ़ियां चोरी हो गई हैं। बारी मंदिर इलाके में भी देवराज की सब्जी की दुकान से चोर नकदी और दूसरा कनफेक्शनरी से जुड़ा सामान ले गए हैं। झनीककर गांव में भी संजीव कुमार की किरयाणा शॉप और बलवंत की मिठाई की दुकान मैं भी दस-दस हजार की चोरी हुई है। उक्त दुकानदारों ने इन घटनाओं को लेकर टौणीदेवी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी जगहों पर जांच शुरू कर दी है। जिले में पिछले एक सप्ताह में चोरी की करीब आठ घटनाएं हो चुकी हैं। टौणीदेवी के अलावा नादौन इलाके में भी घटनाएं हुई है। दो दिन पूर्व कैहडरू इलाके में भी चोरी की घटना में ग्रामीणों ने दिन-दहाड़े चोरी कर रहे चोर को मौके पर ही दबोच कर पुलिस के हवाले किया था। सब मामलों में पुलिस की अभी जांच ही चली हुई है । पूर्व की भी चोरी की कई बड़ी घटनाएं आज तक हल नहीं हो पाई है और ना ही आरोपी पकड़े गए हैं। लोगों को इन मामलों में ज्यादा राहत नहीं मिल पाती है।

हमीरपुर : टौणीदेवी इलाके में हुई चोरियों को लेकर मौके पर जांच करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...