- Hindi News
- National
- स्वास्थ्य कार्यकताओं ने स्वेच्छा से करवाया एचआईवी टेस्ट, टेस्ट ट्रेंनिग का आयोजन
स्वास्थ्य कार्यकताओं ने स्वेच्छा से करवाया एचआईवी टेस्ट, टेस्ट ट्रेंनिग का आयोजन
हमीरपुर | स्वास्थ्य विभाग टौणीदेवी के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पहल करते हुए अपने स्वेच्छा से एचआइवी टेस्ट करवाए। उनका कहना था कि सभी को स्वेच्छा से इस टेस्ट को करवाना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को। इस मौके पर विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए टेस्ट ट्रेंनिग का आयोजन किया। बीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। रक्तदान करने से भी किसी जरूरतमंद की जान को बचाया जा सकता है। इस मौके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के लिए टेस्ट ट्रेंनिग का आयोजन किया गया। इन कर्मचारियों को कैसे टेस्ट किया जाता है, के प्रति भी जागरुक किया । स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
टेस्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेते बीएमओ व अन्य।