शनि परिवार टिब्बी ने गरीब कन्याओं की शादी के लिए दिए 22,000 रुपए
हमीरपुर | शनि परिवार टिब्बी की ओर से दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी गई। भोरंज के कक्कड़ गांव की प्रिया कुमारी को 11,000 व नगरोटा गाजिया की रंजना कुमारी को भी शादी के लिए 11,000 की आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर संस्था के सदस्य गोगी राणा व ललित शर्मा भी मौजूद रहे।