- Hindi News
- National
- जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 21 अप्रैल को, प्रवेश पत्र 16 से ले सकते हैं
जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 21 अप्रैल को, प्रवेश पत्र 16 से ले सकते हैं
हमीरपुर | जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 21 अप्रैल को जिला के विभिन्न ब्लॉकों में बनाए परीक्षा सेंटर में आयोजित की जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री ने बताया कि परीक्षा छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होगी। इसे लेकर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित बीपीओ कार्यालयों में भेज दिए हैं। अभिभावक इस संबंध में कोई भी जानकारी वहां से ले सकते हैं। प्रवेश पत्र 16 से 20 अप्रैल तक वहां से हासिल किया जा सकता है।