पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस हफ्ते अंब से दौलतपुर रेलवे ट्रैक को फिटनेस सर्टिफिकेट की उम्मीद

इस हफ्ते अंब से दौलतपुर रेलवे ट्रैक को फिटनेस सर्टिफिकेट की उम्मीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंब-अंदौरा से दौलतपुर चौक सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक का ट्रायल कसौटी पर खरा उतरा है। यह सेक्शन अब रेल यातायात के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। इसे सिर्फ चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलना ही शेष रह गया है। रेलवे अंबाला डिविजन के आला अधिकारियों की मानें तो इसी सप्ताह चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद रेलवे हेडक्वार्टर से रेल यातायात शुरू करने की अनुमति ली जाएगी।

इसके बाद ही दौलतपुर चौक तक रेलगाड़ी चलाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। दूसरी तरफ दौलतपुर से कब रेल यातायात शुरू होगा, इसके लिए जनता की केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पर नजरें टिकी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए रेलवे ट्रैक का ट्रायल सफल रहा है। अब जल्द रेल सुविधा प्रदान करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को सस्ते रेल सफर की सुविधा मिल सके। वर्तमान में अंब-अंदौरा तक ही रेल सुविधा उपलब्ध है। जहां तक तीन रेलगाड़ियां चल रही हैं। इनमें हिमाचल एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम को दिल्ली, बरेली के लिए चलती है। जबकि अंबाला के लिए डीएमयूई और एमईएमयू रेलगाड़ियां रोजाना अप/डाउन कर रही हैं। अंब से अागे दौलतपुर चौक तक कितनी रेलगाड़ियां एक्सटेंड होगी, यह उक्त सेक्शन के उद्घाटन के वक्त ही साफ हो पाएगा। फिलवक्त इस सेक्शन में रेल यातायात शुरू करने के लिए रेलवे हेडक्वार्टर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके बाद ही उक्त सेक्शन उद्घाटन का लोकार्पण हो सकेगा।

तलवाड़ा 24 किलोमीटर दूर

दौलतपुर चौक से आगे तलवाड़ा की दूरी लगभग 24 किलोमीटर पड़ती है। इसमें 4.3 किलोमीटर एरिया हिमाचल में और 19.7 किलोमीटर पंजाब में पड़ता है। इस एरिया में रेलवे लाइन बिछने पर ही तलवाड़ा से सीधा रेल लिंक जुड़ पाएगा। फिलवक्त इस एरिया में भूमि अधिग्रहण संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर रेलवे विभाग को भूमि अवार्ड होगी। इसके बाद ही दौलतपुर चौक से आगे रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो पाएगा। उधर, उत्तरी रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य सुमित शर्मा ने कहा कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से दौलतपुर चौक तक रेलवे ट्रैक बन सका है। इस बारे जिन्होंने जोरदार तरीके से पैरवी और मोदी सरकार से तीन साल में 300 करोड़ रुपये दिलाए। इस साल भी दौलतपुर चौक से आगे रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए सांसद ने 80 करोड़ रुपए मंजूर करवाए हैं।

इस सेक्शन का सीआरएस से फिटनेस सर्टिफिकेट आना बाकी है। रेलवे ट्रैक का ट्रायल रन पूरी तरह सफल रहा है। दौलतपुर चौक से रेलगाड़ी चलाने के लिए हेडक्वार्टर से परमिशन लेंगे, इसके लिए प्रोसेस चला हुआ है। जल्द ही लोगों को रेल सुविधा प्रदान की जाएगी। दिनेश शर्मा, डीआरएम रेलवे डिविजन अंबाला

खबरें और भी हैं...