सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने में युवाओं का अहम योगदान: ठाकुर
हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी द्वारा गौतम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आगाज विधायक नरेंद्र ठाकुर ने किया। दो दिनों तक चलने वाले इस यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के 23 कॉलेजों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान ग्रुप डांस, सोलो डांस और फ्री स्टायल डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए युवाओं का अहम योगदान है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से ही भारत को एकजुट रखा जा सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक कला को जीवन में जरुरी मानते हुए इसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे अपनी बहुमूल्य संस्कृति को बचाए रखने में मदद मिलेगी। उइस तरह के उत्सवों से स्टूडेंटस को जहां काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलता है, वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भी मंच मिलता है।