पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अणु पंचायत में महिलाओं को बताई केंद्र सरकार की योजनाएं

अणु पंचायत में महिलाओं को बताई केंद्र सरकार की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | अणु पंचायत में महिलाओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों से अवगत करवाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय महिलाओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी देने का आह्वान किया। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की ओर केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारें वचनबद्ध हैंं। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलकराज, अणु पंचायत प्रधान सुरेंद्र मिन्हास तथा भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पंकज मिन्हास के अलावा तेनसिंह, महिला मंडल प्रधान कमला देवी, जनरल सेक्रेटरी प्रियंका कुमारी एवं उपप्रधान जोगराज उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...