डीसी आफिस परिसर से कंटेनर उठा लिया, अब खुले में फेंक रहे कूड़ा
हमीरपुर | स्थानीय डीसी ऑफिस परिसर के बैंक साइड में इन दिनों कचरे का ढेर लगा हुआ है। लेकिन नगर परिषद के सफाई कर्मचारी इसे उठाने की जहमत नहीं कर रहे हैं। पहले यहां ऐसा ढेर इस लिए नहीं लगता था, क्योंकि एक सप्ताह पहले तक यहां पर कचरे का एक कंटेनर रखा हुआ होता था, लेकिन अब यह कंटेनर वहां से हटा दिया गया है। मजबूरन लोगों को अब खुले में कूड़े को फैंकना पड़ रहा है। प्रशासन के ठीक बगल में फैली यह गंदगी स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी कहीं न कहीं पोल खोल रही है। आसपास से गुजरना जहां लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है, वहीं तिमंजिला डीसी ऑफिसर परिसर में स्थित दफ्तरों में काम कर रहे लोगों को बदबू से परेशानी हो रही है।