तीन भाई-बहनों काे पढ़ाएगी हिंद संग्राम
हमीरपुर- हिंद सग्रांम परिषद ने गरीब लोगों को दी आर्थिक मदद।
हमीरपुर/धनेटा | समाज सेवी संस्था हिंद्र संग्राम परिषद सरीफा बेगम प|ी स्व. ताज मोहम्मद की दो बेटियों और बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। यह फैसला दंगड़ी में समाजसेवी मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में लिया गया। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, राजेश कुमार, विमल कुमार दिनेश कुमार, परस राम, राजेश , करतार शर्मा, राज कुमार, रवि कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। मोहन सिंह ने बताया कि सरीफा बेगम ने परिषद के पास मदद के लिए आवेदन किया था। उसके पति का दो साल पहले निधन हो गया था। अब बच्चों की पढ़ाई का बोझ उठाना ही मुश्किल हो गया था। संस्था ने उसके तीनों बच्चों रूकशाना बेगम जमा दो, गुलशाना बेगम 10वीं और मुहम्मद फासिम 8वीं को कापियां मुहैया करवाने के साथ स्कूल में एडमिशन के लिए दाखिला भी दिया।