पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश में नफरत और असुरक्षा का माहौल, पीएम लें संज्ञान : अभिषेक राणा

देश में नफरत और असुरक्षा का माहौल, पीएम लें संज्ञान : अभिषेक राणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर| सुशासन का वादा करके सत्ता में आई भाजपा के कार्यकाल में देश में भय, असुरक्षा व नफरत का जो माहौल तैयार हुआ है, उससे न केवल आम आदमी चिंतित हैं, बल्कि पूर्व नौकरशाहों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखने को मजबूर होना पड़ा है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कही। राणा ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता जब विभिन्न भाजपा शासित राज्यों में हो रही जघन्य अपराधों की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के विरोध में आवाज उठाते हैं तो भाजपा नेता इसे राजनीति से प्रेरित बता कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। राणा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अबलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं में संलिप्त दोषियों को जिस तरह राजनीतिक संरक्षण देकर मामले को सांप्रदायिक रंगत देने की कोशिश की जा रही है , उससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है।

खबरें और भी हैं...