सरकाघाट, कुल्लू में चरस तस्कर दबोचे
सरकाघाट| पुलिस थाना सरकाघाट के दल ने दो युवकों को चरस सहित हिरासत में लिया है। पुलिस ने सदोह की तरफ से आए मोटरसाईकिल सवार को रोका। सवार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को 184 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने विशाल निवासी गंगैहडी डाकघर समीरपुर तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर व विक्रांत सिंह राणा निवासी बाल्ही ज्वाली जिला कांगडा को हिरासत में लिया।
कुल्लू| कुल्लू पुलिस ने काईस क्षेत्र के परींडी मोड पर नाका लगा रखा था कि इस दौरान जब एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 960 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरछंडी निवासी 24 वर्षीय खूब राम पुत्र टिकम राम के रूप में हुई है। पुलिस अागे की जांच में जुटे गई है।