क्लर्क और मार्केटिंग अस्सिटेंट का रिजल्ट घोषित
हमीरपुर| हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा क्लर्क और मार्केटिंग अस्सिटेंट की पोस्टें भरने के ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने जारी बयान में बताया कि क्लर्क की 4 पोस्टें भरने को जो परीक्षा ली थी। उसमें केवल दो अभ्यार्थियों को ही दीक्षा वर्मा रोलनंबर 549002126 और मनजीत सिंह रोलनंबर 549002378 को चयनित घोषित किया गया। मार्केटिंग अस्सिटेंट की दो पोस्टें भरने के लिए ली गई परीक्षा में संजीव कुमार रोलनंबर 538000003, संजीव कुमार रोलनंबर 538000047 को चयनित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये रिजल्ट आयोग की बेवसाइट भी पर डाल दिए गए हैं।