हमीरपुर | नादौन पुलिस ने चरस रखने का मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम राजेश कुमार के साथ गश्त पर थी, तो भूंपल के पास एक लड़का पुलिस की गाड़ी काे देख कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम बल्ह गांव का मनजीत कुमार ऊर्फ मनी बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 12.01 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि उसके खिलाफ मादक पद्धार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।