पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिपेयर तो कर लेते पहले साहब! खराब सड़क को बनाया अल्टरनेट रोड, परेशानी

रिपेयर तो कर लेते पहले साहब! खराब सड़क को बनाया अल्टरनेट रोड, परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुग्घा में निर्माणाधीन पुल के चलते आरटीओ दफ्तर के पास से डाइवर्ट की गई अल्टरनेट सड़क इतनी खस्ताहाल है कि उस पर से वाहनों को लेकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। पीडब्ल्यूडी सड़कों की हालत को लेकर कितनी फिक्रमंद है, इस बात का अंदाजा इसी अल्टरनेट रोड की हालत को देख कर लगाया जा सकता है। विभाग के आला अफसर सिस्टम को क्या देख रहे हैं, यही समझ नहीं आ रहा है। रोजाना इस वैकल्पिक तंगहाल सड़क पर आवाजाही से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन इसकी कोई सुध नहीं ले रहा।

निर्माणाधीन पुल के चलते अगले 6 माह तक दोसड़का से आगे की सड़क बंद रहेगी। यहां वाहनों को दोसड़का की तरफ डाइवर्ट किया गया है, दूसरा स्थानीय आरटीओ दफ्तर के पास से गुजर रही सड़क को अल्टरनेट रोड बनाया गया है जो आगे बायपास के साथ मिलती है। पीडब्ल्यूडी को चाहिए था कि जगह-जगह से गड्ढों से इस फटेहाल सड़क की पहले टारिंग की जाती, फिर अल्टरनेट रोड बनाया जाता, पर बिना हालत सुधारे सारा लोड इस पर डाल दिया। सड़क सालों से टारिंग मांग रही है, रोड़ी उखड़ गई है। विभाग की अनदेखी से लोग परेशान हो रहे हैं

अल्टरनेट सड़क सिर्फ कार, जीप और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए ही उपयुक्त है, लेकिन सड़क पर बसें और ट्रक भी घुस रहे हैं। जिसकी वजह से जाम लग जा रहा है, मोड़ पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारी को चाहिए कि बड़े वाहनों को सड़क पर न जाने दे। इन्हें पक्का भरो या पेट्रोल पंप की तरफ से ही डाइवर्ट किया जाए।

आरटीओ कार्यालय के पास से बनाई गई अलटरनेट सड़क खस्ताहाल।

6 माह चलेगा पुल का काम | पुल का काम 6 माह से ज्यादा तक चलने की उम्मीद है, ऐसे में यही सड़क अब शहर के लोगों के लिए आने-जाने के लिए अल्टरनेट है। लेकिन अधिकारी इसे सुधारने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। स्थानीय निवासियों अशोक शर्मा, धीरज शर्मा, राजेश कुमार, अश्विनी कुमार, विनय व नवीन का कहना है कि पीडब्ल्यूडी इस सड़क की प्रॉपर टारिंग करें ताकि लोग परेशान न हो। पुल का काम लंबा चलना है और आगे बरसात आने वाली है, ऐसे में मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

खबरें और भी हैं...