हमीरपुर | मैहरे-बड़सर कस्बा में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बीडीओ हमीरपुर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जा रहा है। इसका गठन एसडीएम बड़सर के दिशा-निर्देशानुसार किया गया है। उक्त कमेटी मैहरे-बड़सर के साथ लगते क्षेत्र का निरीक्षण करेगी व एक पक्ष के भीतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी। इसके अतिरिक्त प्रधान और पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बड़सर को गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध व नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।