पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूके की समाज सेविका पहुंची राष्ट्रवादी कांग्रेस के समाजिक कार्यों को देखने

यूके की समाज सेविका पहुंची राष्ट्रवादी कांग्रेस के समाजिक कार्यों को देखने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर |यूके की एक बैंकर और सामाजिक संस्था के रूप में काम करने वाली तहमीना मिर्जा हमीरपुर पहुंची। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा के द्वारा किए गए समाजिक कार्यों की सराहना की और उनका मानना है कि वे यहां पर एजुकेशन और हेल्थ पर वोलंटियर के नाते और लोगों के सहयोग से काम करेंगी। उनका यह भी कहना है कि यहां के सरकारी स्कूलों में बेहतर रिजल्टस देने की पूरी व्यवस्था है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से जो बाधाएं हैं, उन पर काम करने की जरूरत है। महिलाओं में यहां शंका और संकोच की झिझक को दूर करने की बेहद गुंजाइश है और यह काम मिल कर ब्लंटीयर्ज के द्वारा किया जा सकता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके साथ हिमाचल राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा भी मौजूद थे। मिर्जा ने कहा कि एक सप्ताह तक अलग-अलग जगह पर हुए कई कार्यो को देखने आई हैं। मंडी,हमीरपुर और कुल्लू में वे जाएंगी। उनके यहां आने का राजनीतिक कोई सवाल नहीं है और न ही पैसे का कोई रिलेशन है।

खबरें और भी हैं...