नजदीकी ग्राम पंचायत बल्ह में शुक्रवार को ग्रामीण विकास परियोजना अधिकारी सुनील चंदेल और बीडीओ अस्मिता ठाकुर ने निरीक्षण किया तो वहां हड़कंप की स्थिति पैदा हाे गई। इस दौरान इन अधिकारियों ने पंचायत घर बल्ह का रिकाॅर्ड तलब किया तो विकास कार्य में हो रही देरी के लिए पंचायत प्रधान और सचिव को जमकर फटकार भी लगाई। वहीं पंचायत का रिकाॅर्ड भी पूरा नहीं होने पर प्रधान युद्धवीर सिंह को इसे जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बल्ह स्कूल परिसर की स्वच्छता व गांव में नालियों और रास्तों का भी जायजा लिया। पंचायत को अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों ओर सचिव को राशि को शीघ्र विकास कार्यों पर खर्च करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं।
मांगा जवाब: निरीक्षण के दौरान चंदेल ने पंचायत रिकाॅर्ड तलब किया। जिसमें मनरेगा व 14वें वित्त आयोग में बचे हुए लाखों रुपए के पैसे को समय पर न खर्च कर पाने को लेकर जवाब मांगा है। वहीं पंचायत के वार्ड-2 में जाकर गांव का भी दौरा किया। जिसमें गांव से श्मशानघाट को प्रस्तावित सड़क के सालों से नहीं बन पाने पर प्रधान को जल्द मसले को सुलझाने के निर्देश दिए गए।
बल्ह पंचायत में बीडीओ व ग्रामीण विकास अधिकारी निरीक्षण करते हुए।