पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिस्ट तैयार, 250 बच्चे जाएंगे भारत भ्रमण पर: अनुराग

लिस्ट तैयार, 250 बच्चे जाएंगे भारत भ्रमण पर: अनुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के मैट्रिक और प्लस टू में पहले 250 स्थानों पर रहे स्टूडेंट्स को भारत दर्शन के लिए विभिन्न शहरों का भ्रमण करवाया जाएगा। जिसकी सूची तैयार हो चुकी है। लमलैहड़ी स्कूल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांच हजार गांवों की 800 से ज्यादा पंचायतों के खिलाड़ियों को क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीवॉल, फुटबाॅल, एथलेटिक्स, बाॅस्केटवॉल स्पर्धओं में प्रतिभा दिखाने के लिए स्टार खेल महाकुंभ के तहत प्लेटफार्म मुहैया कराया जा रहा है। इसमें विजेता खिलाड़ियों को 20 लाख के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अनुराग ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों में खेलों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। स्कूलों में खेल सुविधाएं के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। सभी स्कूलों में चरणबद्व तरीके से शूटिंग, टेबल टेनिस इत्यादि के लिए उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं। अनुराग ने कहा कि स्कूलों में बेहतरीन खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधकों को अवगत करवा दिया गया है।

इसके बाद अनुराग ने यहां बचत भवन में जिला विकास समन्वयक एवं सतर्कता कमेटी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनका सुचारू कार्यान्यवन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...