पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुजानपुर सैनिक स्कूल से एनडीए में 15 बच्चों के चयन पर सीएम ने दी बधाई

सुजानपुर सैनिक स्कूल से एनडीए में 15 बच्चों के चयन पर सीएम ने दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा स्थित सैनिक स्कूल से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में इस वर्ष 15 बच्चों के चयनित होने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिये यह गौरव की बात है कि अकेले इस सैनिक स्कूल से 15 बच्चों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूल का आज तक अखिल भारतीय स्तर पर एनडीए में कैडेटों का योगदान दूसरे नंबर पर रहा है। ये कैडेट आने वाले समय में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात होंगे और विभिन्न मोर्चों पर अपने शौर्य का प्रदर्शन कर देश व प्रदेश के लिए गौरव अर्जित करेंगे। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके अभिभावकों स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन एके पॉल और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक असाधारण उपलब्धि है जो सभी के प्रयासों से संभव हो सका है। 140वें एनडीए कोर्स में चयनित कैडेट्स की सूची में बिलासपुर के सूर्यांश ठाकुर और अभिषेक चंदेल, कांगड़ा के हर्ष शर्मा तथा अंशुल ठाकुर, बिलासपुर के नितिन शर्मा तथा हिमनीष, मंडी के अमन, हमीरपुर के ऋषभ अग्निहोत्री, कांगड़ा के कशिश गुलेरिया, सिरमौर के ऋतिक, हमीरपुर के अंशुमन व अनीष कुमार, कुल्लू के तेंजिन रपिंग्बा, बिहार के हरिदास कुमार और नई दिल्ली के अनूप कुमार का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...