पेड़ की टहनियां काटने से रोका तो की पिटाई, केस
हमीरपुर | पेड़ की टहानियां काटने से रोकने पर एक पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। घटना को लेकर सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खैरी गांव की उर्मिला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर में थी तो उसे आवाज सुनाई दी, जब बाहर निकल कर आई, उसने देखा कि सुभाष और उसकी प|ी पेड़ की टहनियां काट रहे थे। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।