पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स यातायात नियमों का पालन करें और नशे से रहे दूर: डॉ.आकृति

स्टूडेंट्स यातायात नियमों का पालन करें और नशे से रहे दूर: डॉ.आकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | एम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आईपीएस कम कार्यकारी एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा ने यहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्टूडेंट्स को यातायात नियमों सहित कानून का पालन करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्टूडेंट्स को आत्म रक्षा करने के लिए भी कई तरह के गुर बताए और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल राजेश कौशल ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि आकृति इस स्कूल की होनहार स्टूडेंट रही हैं। मुख्यातिथि ने 100 फीसदी हाजिरी वाले स्टूडेंट्स पलक शर्मा, हिमानी, रोहित, अंकिता चोपड़ा, अशिता मनकोटिया, अमित को सम्मानित किया।

आईपीएस आकृति सिंह को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन।

खबरें और भी हैं...